अभी तक तो ट्रेलर,तीसरे ट्रम में होंगे बड़े काम: मोदी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया है कि पिछला दस साल तो केवल ट्रेलर भर था। तीसरे कार्यकाल में कई काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत को तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है। भ्रष्टाचार पर ज्यादा ताकत से प्रहार किया जाना है। विकास को काफी आगे ले जाना है। उन्होंने बगैर कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर तीखी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शहजादा कह रहा है कि तीसरी बार मोदी सरकार आयी तो आग लग जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह लोकतंत्र की भाषा है  क्या जनता एेसा करने का मौका देगी  उन्होंने कहा कि तीसरे टर्म में 30 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों की बिजली मुफ्त करने का काम किया जाएगा। इसके लिए हरेक घर में सोलर पैनल लगाए जाएंगे। लोग अभी भी आवेदन करना शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में क च्चा दीप श्रीलंका को देने वाली कांग्रेस को उत्तराखंड की जनता भी माफ नहीं करेगी। उन्होंने हाथ उठवाकर पांचों सीट भाजपा की झोली में डालने का भरोसा भी लिया।
यह दावा प्रधानमंत्री ने मंगलवार को यहां मोदी मैदान में उत्तराखंड की पहली चुनावी सभा ‘ विजय शंखनाद रैली’ में किया। करीब छत्तीस मिनट के अपने भाषण में पीएम ने हिंदी और कुमाऊंनी भाषा के लहजे में लोगों का हालचाल पूछा। इसके बाद उन्होंने भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए कहा कि व्यवस्था की कमी की बजह से पंडाल छोटा पड़ गया। उन्होंने कहा कि जितनी भीड़ अंदर है, उससे ज्यादा भीड़ बाहर है। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में भीड़ की तपस्या को खाली नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा देने हुए कहा कि इस तपस्या का विकास के तौर पर कीमत अदा की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जब भी उत्तराखंड की धरती पर आते हैं तो अपने को धन्य महसूस करते हैं। दिल्ली में भी देवभूमि का ध्यान आते ही वे सदा अपने को धन्य महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को सबसे विकसित राज्य बनाने के लिए केंद्र सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। पिछले दस साल में आजादी के पैंसठ साल में किए गए काम से ज्यादा काम किया गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिचासी हजार गरीबों को घर दिए हैं। बारह लाख घरों तक पानी पहुंचाया है। साढ़े पांच लाख शोचालय बनाए हैं। पांच लोगों को उज्जवला गैस के कनेक्शन दिए हैं। तीन लाख लोगों को मालिकाना हक दिया है। पैंतीस लाख लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं। दो हजार दो सौ करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ दिया है। उन्होंने कहा कि काम के लिए नियत होनी चाहिए। उन्होंने मोदी ने प्रण लिया है कि आने वाले पांच साल में भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनाना है। इससे रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और सभी को लाभ मिलेगा। यह मोदी की गांरटी है। उन्होंने कहा कि मोदी ने किच्छा में एम्स का सेटेलाइट सेंटर खोलने की गारंटी पूरी की है। बाबा केदारनाथ की कृपया से आने वाल दशक उत्तराखंड का बनने जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इन दस सालों में भारत का स्वाभिमान बढ़ाया है। तीसरे टर्म में आपका बेटा आपको चौबीस घंटे बिजली देगा। बिजली बिल जीरो करने की भी योजना है। हरेक घर कर सोनल पैनल लगाने की योजना है। इससे मध्यम वर्ग और गरीब दोनों को लाभ होगा। तीन सौ यूनिट तक बिजली लोग खुद पैदा करेंगे। जो ज्यादा पैदा करेगा उससे सरकार बिजली खरीदेगी। उन्होंने कहा कि केदारखंड की तरह से ही मानस खंड को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले आदि कैलास को कोई नहीं जानता था, उनके आने के बाद आदि कैलास को लाखों लोग जानने लगे हैं। मानसखंड विकसित होने से पर्यटन उद्योग में अभूतपूर्व इजाफा होगा। इससे पलायन भी रुकेगा। यह मोदी का संकल्प है।
उन्होंने कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बगैर सीधार हमला किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का शहजादा ने एलान किया है कि यदि तीसरे टर्म में मोदी सरकार बनी तो आग लग जाएगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या जनता शहजादे को आग लगाने का मौका देगी  उन्होंने कहा कि लगता है कि अब कांग्रेस का भरोसा लोकतंत्र से भी उठने लगा है। कांग्रेस अस्थिरता और अराजकता पैदा करना चाहती है। उन्होंने एक बार फिर कहा कर्नाटक के एक नेता के भारत के टुकड़े टुकड़े करने के बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का राज होता तो वन रेंक वन पेंशन नहीं मिलती। सरहद के गांवों को प्रथम गांव का दर्जा नहीं मिलता।

पीएम मोदी ने कहा कि 2024 में दो खेमे बन गए हैं। एक खेमा भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है और एक खेमा भ्रष्टाचारियों को जेल भेज रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरे टर्म में भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और सख्ती से कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण ही गरीब का हक छीना गया है। इस पर और तेज प्रहार किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि तमिलनाडु के समंधर का एक द्वीप कांग्रेस ने श्री लंका को दे दिया। अब इस द्वीप के आसपास जाने वाले भारतीय मछुवारों को श्री लंका सरकार जेल भेज रही है। कांग्रेस देश की रक्षा कर नहीं सकती है। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्व सीडीएस जनरल विपिन रावत को अपमानित करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने बंगलादेश और पूर्वी पाकिस्तान से तराई में बसे लोगों को खुश करने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि सीएए से इन लोगों को भारत की नागरिकता मिली है। कांग्रेस इसका भी विरोध कर रही है, पर यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने अपने भाषण के अंत में पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने और गांव जाकर देवी देवताआें के सामने उनकी तरफ से मत्था टेकने की अपील की। इससे पहले पीएम मोदी का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, दोनों सांसद प्रत्यशी अजय भट्ट और अजय टम्टा एवं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ने स्वागत किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किए।

Leave a Reply