स्मृति की मौजदूगी में बलूनी ने भरा पर्चा

उत्तराखंड के पौड़ी (गढ़वाल) लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने मंगलवार को अपना नामांकन करा लिया। भारत निर्वाचन आयोग को सौंपे गए उनके संपत्ति के विवरण के मुताबिक अनिल बलूनी लखपति (चल संपत्ति) हैं, जबकि उनकी पत्नी दीप्ति जोशी के बैंक खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। उत्तराखंड में सरकारी सेवक दीप्ति जोशी अपने पति अनिल बलूनी से अधिक कमाती हैं। अनिल बलूनी के नामांकन के दौरान स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत विभिन्न राष्ट्रीय व प्रदेश के नेतागण शामिल रहे। इस दौरान नामांकन रैली में भारी हुजूम भी देखने को मिला।

भारत निर्वाचन आयोग को सौंपे गए भाजपा प्रयाशी अनिल बलूनी के शपथ पत्र के मुताबिक उनकी वार्षिक आय 12.33 लाख रुपये है, जबकि उनकी पत्नी दीप्ति जोशी 29.10 लाख रुपये सालाना कमाती है। आय का यह विवरण उन्होंने वर्ष 2022-23 से आयकर रिटर्न में दर्शाया है। अनिल बलूनी के बैंक खाते में कुल 38.71 लाख रुपये जमा हैं, जबकि उनकी पत्नी के खाते में 1.08 करोड़ रुपये जमा हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.