After Header-1

होली पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में चलाया गया जांच अभियान

रामगढ़: आगामी होली पर्व के मद्देनजर शनिवार को मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ए के रामा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा प्राधिकारी दीप  एवं अन्य सदस्यों तथा राज्य खाद्य सुरक्षा टीम से फूड एनालिस्ट चतुर्भुज मीणा के साथ केमिस्ट विनीता कुमारी एवं नेहा कबीर द्वारा रामगढ़ शहर अंतर्गत बाजार समिति स्थित सुशीला ट्रेडर्स, लक्ष्मी ट्रेडर्स, पूजा गल्ला भंडार, चट्टी बाजार स्थित राज रसोई, शालीमार स्वीट्स, चौपाटी आदि मिठाई दुकानों/ प्रतिष्ठानों मैं खाद्य पदार्थों की जांच की गई वहीं प्रतिष्ठानों से सैंपल भी इकट्ठा किए गए।

मौके पर अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा लोगों से पर्व के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों से सावधान रहने, किसी भी पदार्थ को खरीदने के दौरान एक्सपायरी डेट आदि एवं विभिन्न तरीकों से खाद्य पदार्थों की पहचान को लेकर आवश्यक जानकारियां दी गई व लोगों को जागरूक किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.