कॉर्बेट पार्क में बढ़ा मगरमच्छों और घड़ियालों की संख्या

रामनगर । कार्बेट नेशनल पार्क के नदी क्षेत्र में मगरमच्छों और घड़ियालों की संख्या में खासी बढ़ोतरी हुई है। कार्बेट टाइगर रिजर्व से मिली जानकारी के अनुसार कार्बेट टाइगर रिजर्व के रामनगर टाइगर रिजर्व, रामनगर तथा कालागढ़ टाइगर रिजर्व, लैंसडौन की 12 रेंजों में 5 मार्च से 7 मार्च तक की गई तीन दिवसीय जलीय जीव गणना के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत ग्रीष्मकालीन जलीय जीव गणना हेतु विभिन्न रेंजों के अन्तर्गत नदी क्षेत्र एवं कालागढ़ बांध क्षेत्र चिन्हित किये गये।

जलीय जीव गणना के दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व अन्तर्गत मगरमच्छ, घडियाल व ऊ दबिलाउ की प्रत्यक्ष उपस्थिति पायी गई।

जलीय जीव गणना के दौरान 197 मगरमच्छ, 183 घड़ियाल तथा 161 ऊदबिलाव प्रत्यक्ष रूप से देखे गये। वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में मगरमच्छ की संख्या में 68 तथा घडियालों की संख्या में 81 की वृद्धि हुई है तथा ऊ दबिलाव की संख्या में 22 की कमी आई है। इस गणना में ऊ दबिलाव की संख्या में कमी आने का कारण प्रत्यक्ष रूप से कम देखा जाना है। आगामी गणना में कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण हेतु जलीय क्षेत्रों के आस-पास कैमरा ट्रैप्स का उपयोग किया जायेगा। जिससे इनकी जनसंख्या का सटीक अनुमान लगाया जा सके।

Leave a Reply