After Header-1

शारदा नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत

टनकपुर । टनकपुर की शारदा नदी में डूबने से मां-बेटी की मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव बरामद किया जा सका। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले की संदिग्धता के मद्देनजर पुलिस ने मृतक महिला के मायके वाकये की जानकारी दे दी है। उनके पहुंचने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक कंचन (27) पत्नी संजय सक्सेना और कंचन की सात साल की बेटी दिव्यांशी शुक्रवार पूर्वान्ह घर से किसी काम के लिए बाजार निकले। मां और बेटी एकाएक शारदा नदी क्षेत्र में चले गए और नदी में डूब गए। जानकारी मिलने पर जल पुलिस मौके पर पहुंची। लंबी मशक्कत के बाद दोनों को निकाला जा सका। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही दोनों की मौत हो चुकी थी। डाक्टर आफताब आलम ने दोनों को मृत घोषित किया। टनकपुर के घसियारामंडी निवासी मृतका के पति संजय सक्सेना का टेलरिंग का काम है। वरिष्ठ उप निरीक्षक बीएस बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतका के मायके वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.