26 को नामांकन करेंगे अनिल बलूनी

श्रीनगर। भारतीय जनता पार्टी के गढवाल लोकसभा प्रत्यासी अनिल बलूनी 26 मार्च को नामांकन करने जा रहे है। भाजपा प्रत्यासी के नामांकन को सफल बनाने हेतु गुरूवार को भाजपा लोकसभा कार्यालय में विधानसभा प्रभारियों, विधायकों एंव लोकसभा प्रबंधन समीति के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें आगामी 26 मार्च को भाजपा के गढवाल लोकसभा  प्रत्यासी अनिल बलूनी द्वारा कराये जा रहे नामांकन को सफल बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में लोकसभा प्रभारी पुष्कर काला, संयोजक विजय कप्रवाण, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, विधायक भरत चौधरी, विनोद कंडारी, रेनू बिष्ट, सुषमा रावत, नीरज पंथरी, सम्पत सिंह रावत, नरेन्द्र टम्टा आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.