लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है भाजपा : गणेश गोदियाल

गोपेश्वर। उत्तराखंड में पौढ़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गणेश गोदियाल सोमवार को थराली पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़ों तथा फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने थराली तिराहे से लेकर स्टेट बैंक मुख्य बाजार तक रोड शो किया और लोगों से वोट मांगे और जीत का आशीर्वाद लिया।

गणेश गोदियाल ने थराली में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। गोदियाल ने कहा कि भाजपा की करनी और कथनी में बड़ा अंतर है। भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता बेरोजगारी, महंगाई से परेशान हो चुकी है। भाजपा को इसका जवाब लोकसभा के चुनाव में जनता देगी।

गोदियाल ने भाजपा पर कांग्रेस के नेताओं को डराने, धमकाने और धन-बल से खरीद कर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा भाजपा अपने एक मंत्री को बचाने के लिए अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा नहीं कर रही है। जहां भाजपा महिला सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहीं आज देवभूमि में महिलाएं सुरक्षित नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.