हरिद्वार से त्रिवेंद्र एवं पौड़ी से बलूनी लड़ेंगे चुनाव

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में उत्तराखंड की दो सीटों पर उम्मीदवारों के नामों को फाइनल कर दिया गया है। लिस्ट के अनुसार गढ़वाल लोकसभा सीट से अनिल बलूनी और हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत को चुनावी मैदान में उतारा गया है। इन नामों के एलान के साथ उत्तराखंड में सभी सियासी अटकलों पर विराम लग गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.