NIA ने आतंकवादी-गैंगस्टर साठगांठ मामले की जांच के तहत कई राज्यों में 30 स्थानों पर मारे छापे

नई दिल्ली। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने आतंकवादियों और कुख्यात अपराधियों की साठगांठ के मामले की जांच के तहत मंगलवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में छापे मारे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

एक सूत्र ने बताया कि इस मामले में एनआईए द्वारा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 30 स्थानों पर बड़े पैमाने पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

एनआईए के एक प्रवक्ता ने पहले कहा था कि आतंकवाद और माफिया के इस प्रकार के नेटवर्क और उनकी मदद करने वाले बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के अपने प्रयासों के तहत, एनआईए ने हालिया महीनों में कई लक्षित रणनीतियां अपनाई हैं जिनमें ‘‘आतंकवादी गतिविधियों से अर्जित आय’’ से प्राप्त संपत्तियों की कुर्की और जब्ती भी शामिल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.