करोड़ों के फ्रॉड मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख को साथ ले गई पंजाब पुलिस

हरिद्वार। जमीन से जुड़े करोड़ों के फ्रॉड प्रकरण में पटियाला (पंजाब) की पुलिस ने हरिद्वार में छापा मारा। छापेमारी के बाद पंजाब पुलिस पूर्व बहादराबाद ब्लॉक प्रमुख रंजना वालिया, उनके बेटे शुभम वालिया को अपने साथ ले गई।

कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना वालिया, उनके बेटे शुभम वालिया को पंजाब से आई पुलिस टीम अपने साथ ले गई। पंजाब पुलिस ने करोड़ों के लैंड फ्रॉड के मामले में यह कार्रवाई की है।

रंजना वालिया बसपा से ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं और उनके दिवंगत पति रविंद्र वालिया प्रॉपर्टी के धंधे से जुड़े हुए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.