After Header-1

मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

रामगढ़। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जिला पशुपालन पदाधिकारी कमलेश कुमार पिंगले के द्वारा उपायुक्त एवं समिति के अन्य सदस्यों को वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत किए गए कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि गव्य विकास के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं में अब तक कुल 399 लोगों को लाभ दिया गया है वहीं वर्तमान में समिति के समक्ष कुल 57 आवेदन मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत गव्य विकास के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्राप्त हुए हैं। बैठक के दौरान उपायुक्त ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के क्रम में लाभुकों को लाभ देने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी निशा कुमारी सिंह, डीपीएम जेएसएलपीएस रीता सिंह, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्र, विधायक प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.