After Header-1

उत्तराखंड में फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति को मिलेगा बढ़ावा, राज्यपाल करेंगे अधिवेशन का उद्घाटन

देहरादून। हिमालय कल्चर सेंटर देहरादून में आठ से 10 मार्च तक तीन दिवसीय अधिवेशन होगा। अधिवेशन का उद्देश्य उत्तराखंड में फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के साथ शोध कार्यों को प्रोत्साहन देना है। इसमें देश-विदेश से लगभग डेढ़ हजार प्रतियोगी प्रतिभाग करेंगे।

द इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपिस्ट की ओर से 61वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा, जो फिजियोथेरेपी चिकित्सा पद्धति पर आधारित होगा। तीन दिवसीय अधिवेशन आठ से 10 मार्च तक चलेगा। एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. संजीव झा ने हिन्दुस्थान समाचार को बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.