After Header-1

मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से अयोध्या, अमृतसर और पंतनगर-वाराणसी के लिए किया हवाई सेवाओं का शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए एयर कनेक्टिविटी के अंतर्गत दीप प्रज्ज्वलित और केक काटकर एलाइंस एयर की उड़ानों काे हरी झंडी दिखा शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संपूर्ण उत्तराखंड के अंदर लोगों का आवागमन सुविधाजनक, सरल और आसान हो। इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। अब देश-दुनिया से आने वाले लोग उत्तराखंड के विभिन्न स्थानों पर आसानी से आ-जा सकेंगे।

देहरादून-हल्द्वानी-चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ की भी राह हुई आसान

मुख्यमंत्री धामी ने हवाई सेवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि अभी हाल ही में देहरादून से पिथौरागढ़ और पिथौरागढ़ से देहरादून के लिए एयर कनेक्टिविटी करने के साथ हल्द्वानी से चंपावत, मुनस्यारी और पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू हुई है। आज देहरादून-अयोध्या, देहरादून-अमृतसर, देहरादून-पंतनगर-वाराणसी के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया गया है।

देवभूमि पर हवाई सेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया काे धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व तथा कालखंड में हवाई सेवा सहित प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। उन्होंने इन हवाई सेवाओं के माध्यम से अयोध्या आदि स्थानों के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों से जय श्रीराम के उद्घोष के बीच मुलाकात और बातचीत की। साथ ही उन्हें मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.