बाबा बूढ़ाछत्तर धाम में महाशिवरात्रि महोत्सव- 2024 की तैयारी हुई पूरी, सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी होंगे मुख्य अतिथि

गोला(रामगढ़)।गोला प्रखंड क्षेत्र के पुरबडीह पंचायत अन्तर्गत रायपुरा गाँव में प्राचीन बाबा बुढ़ाछत्तर धाम में होनेवाली आगामी 08 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। महाशिवरात्रि महोत्सव के मुख्य अतिथि गिरीडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी होंगे तथा विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक सुनीता चौधरी तथा समारोह में सम्मानित अतिथि रामगढ़ जिला परिषद अध्यक्ष सुधा चौधरी, प्रमुख गीता देवी, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, पुरबडीह पंचायत मुखिया अलका महतो, पंचायत समिति सदस्य ज्योति देवी तथा उपमुखिया फुल कुमारी होंगी। इस महोत्सव में छऊ नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा। छऊ नृत्य प्रतियोगिता में पुरुलिया की दड़हा आदिवासी गोरांग छऊ नृत्य पार्टी तथा पुरुलिया की ही हरिटाँड़ आदिवासी छऊ क्लब के मध्य होगी। उपरोक्त बातों की जानकारी महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.