चंपावत।उत्तराखंड राजभवन में वसंतोत्सव मनाया जा रहा है। हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी राज भवन में बसंत महीने में वसंत उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं, जिसमें विभिन्न प्रकार के प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाती है और कई प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसमें प्रदेश से ही नहीं बल्कि अन्य प्रदेशों से भी फूलों के काश्तकार इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेते हैं।
वसंतोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के फूल उत्पादकों को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाना है ताकि इसके जरिए उत्तराखंड के फूल देश विदेश में भी अपनी पहचान बन सके बना सके। इसी क्रम में जनपद चंपावत से 20 पुष्प उत्पादों सहित जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे, सहायक विकास अधिकारी उद्यान आशीष रंजन खर्कवाल, प्रदीप पचौरी आदि ने प्रतिभाग किया।
आयोजित वसंतोत्सव में जनपद चंपावत से एपिस सेरामा हिमालय हनी, वाइल्ड फॉरेस्ट हनी और मनो फ्लोरल हनी तीन श्रेणियां में जनपद चंपावत को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। आयोजित कार्यक्रम में स्टॉलों का निरीक्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी किया, जिसमें उन्होंने शहद का स्वाद लिया तथा जनपद चंपावत के शहद की प्रशंसा की।