देश में सामाजिक व आर्थिक अन्याय रोकना जरूरी: राहुल गांधी

मुरैना। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मुरैना पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों को उपज के सही दाम नहीं मिल रहे हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। आज दोपहर बाद राजस्थान से कांग्रेस की भारत जोडो न्याय यात्रा ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश किया। उन्होंने देश में जातीय जनगणना की मांग को दोहराते हुए कहा कि आदिवासी, दलित व पिछड़ा वर्ग की भागीदारी मीडिया, उद्योग, शिक्षा व अन्य क्षेत्रों में नहीं है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को उचित समर्थन मूल्य दिया जायेगा।

मुरैना में चम्बल नदी के पास प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू ने राहुल गांधी का स्वागत किया। आमसभा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंगार ने भी सम्बोधित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.