चीन में दुनिया की पहली तिब्बती भेड़ का सफलतापूर्वक क्लोन तैयार

first cloned Tibetan sheep born China :चीन ने दावा किया है कि देश के वैज्ञानिकों ने उत्तर पश्चिमी चीन के किंघई प्रांत में दुनिया की पहली तिब्बती भेड़ का सफलतापूर्वक क्लोन तैयार किया है। इससे प्रजातियों की प्रजनन क्षमता में सुधार की उम्मीद है।

ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नॉर्थवेस्ट ए ऐंड एफ यूनिवर्सिटी की शोध टीम और किंघई की राजधानी जिनिंग में पशु रोग निवारण और नियंत्रण केंद्र ने संयुक्त रूप से यह सफलता हासिल की। इसमें दैहिक कोशिका क्लोनिंग तकनीक को अपनाया गया। पिछले महीने दक्षिण-पश्चिम चीन के जिजांग स्वायत्त क्षेत्र की स्थानीय सरकार ने इस क्षेत्र में दुनिया की पहली क्लोन लुप्तप्राय जिजांग मवेशी प्रजाति की भेड़ के जन्म की घोषणा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.