गुजरात तट से 3,300 किलोग्राम हशीश और मेथ जब्त किया गया

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी), नौसेना और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 3,132 किलोग्राम मादक पादर्थ की एक बड़ी खेप को जब्त करने में सफलता प्राप्त की। शाह ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता देश को मादक पदार्थ मुक्त बनाने की दिशा में मोदी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

गृह मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मादक पदार्थ मुक्त भारत’ के दृष्टिकोण के अनुरूप एजेंसियों ने मादक पदार्थ की बड़ी खेप को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

शाह ने कहा, ”एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में 3,132 किलोग्राम मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप जब्त की है। यह ऐतिहासिक सफलता हमारे देश को मादक पदार्थ मुक्त बनाने के दिशा में हमारी सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है। इस अवसर पर मैं एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई देता हूं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.