हरि चंद सेमवाल को हार्ट अटैक ,मैक्स अस्पताल में भर्ती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व आबकारी आयुक्त हरि चंद सेमवाल को हार्ट अटैक आने की सूचना है। जिस समय उनकी तबीयत बिगड़ी, उस समय वह मुख्यमंत्री आवास में किसी काम से पहुंचे थे।

आईएएस अधिकारी हरि चंद सेमवाल को अभी मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आबकारी आयुक्त किसी पत्रावली को लेकर मुख्यमंत्री आवास में पहुंचे थे। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने सीने में दर्द होने की शिकायत हुई। स्थिति गंभीर पाते हुए उन्हें तत्काल मैक्स अस्पताल में। भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएएस अधिकारी के समुचित उपचार को लेकर निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल कहा जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य पर बारीकी से निगाह रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.