After Header-1

गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के तीन साथी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जालंधर। पंजाब के जालंधर में पुलिस कमिश्नरेट ने लांडा गैंग के अंतरराज्यीय हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस आयुक्त स्वपन शर्मा ने रविवार को बताया कि पुलिस ने हथियारों की तस्करी में शामिल गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा के तीन साथी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने हवाला के पैसों से मंगवाए गए 17 हथियार और 33 मैगजीन बरामद किए हैं। श्री शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवरण की प्रतीक्षा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.