After Header-1

सबसे लंबा केबल ब्रिज `सुदर्शन सेतु’ को प्रधानमंत्री ने किया देश समर्पित 

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुजरात दौरे पर रविवार सुबह बेट द्वारका मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना के बाद नवनिर्मित सुदर्शन सेतु का उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद थे।

300×600 ADS-2

सुदर्शन सेतु देश का सबसे लंबा केबल पुल है। लगभग 980 करोड़ की लागत से बना यह केबल ब्रिज ओखा मुख्य भूमि को बेट द्वारका द्वीप से जोड़ता है। इसकी लंबाई 2.32 किलोमीटर है। प्रधानमंत्री मोदी आज गुजरात में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे और 52,250 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें स्वास्थ्य, सड़क, रेल, ऊर्जा, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.