सरस्वती विद्या मंदिर रजरप्पा प्रोजेक्ट में मनाया गया संत रविदास जयंती

रांची। संत रविदास जी की 648वीं जयंती के अवसर पर,सरस्वती विद्या मंदिर,रजरप्पा प्रोजेक्ट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के भैया-बहन, आचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी मिथिलेश कुमार खन्ना ने किया। उन्होंने संत रविदास जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और संदेशों का परिचय दिया । उन्होंने कहा कि संत रविदास जी हमारे लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने हमें समाज में एकता, भाईचारा , सामाजिक सद्भावना, समानता और न्याय का जो सन्देश दिया है उसे अपने जीवन में उतारना चाहिए और देश में सामाजिक सद्भाव और विकास में अपना योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में कक्षा नवम की बहन-मानसी पंडा,रागिनी कुमारी,कक्षा अष्टम की नूतन,कक्षा षष्ट की आराध्या साहदेव आदि ने संत रविदास जी की रचनाओं का गायन, भाषण के माध्यम से उनकी भक्ति और ज्ञान का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम में आचार्य बच्चूलाल तिवारी,शुक्ला चौधरी, अक्षय सिंह,अमरदीप नाथ साहदेव,इंद्रजीत सिंह,रेखा पाठक आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.