After Header-1

पूर्वी सिक्किम में अचानक बर्फबारी, सेना ने 500 पर्यटकों को बचाया

सिलीगुड़ी। अचानक भारी बर्फबारी के कारण पूर्वी सिक्किम के नटुला में 500 से अधिक पर्यटकों के साथ लगभग 175 वाहन फंस गए। त्रिशक्तिकोर के सैनिक शून्य से नीचे तापमान का सामना करते हुए फंसे पर्यटकों को बचाने और सहायता प्रदान करने के लिए पहुंचे।

 

पर्यटकों को सुरक्षा तक पहुंचने में सहायता के लिए त्वरित चिकित्सा, गर्म जलपान/भोजन और सुरक्षित परिवहन समय पर प्रदान किया गया।

त्रिशक्ति कोर, भारतीय सेना सिक्किम में सीमाओं की रक्षा करते हुए, नागरिक प्रशासन और लोगों की सहायता के लिए हमेशा तैयार रहती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.