भरभराकर गिरा मेट्रो का स्लैब, इस हादसे में चार बाइक मलबे में दबे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मेट्रो का स्लैब भरभराकर गिर गया है। इस हादसे में तीन से चार बाइक मलबे में दबने की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ है। वहीं हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर मौजूद है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.