अब कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है: अनिल बलूनी

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मिले भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी

देहरादून। उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने कहा है कि समान नागरिक संहिता की पहल यदि उत्तराखंड से होती है तो अच्छी बात है। राज्य सरकार की यह एक अच्छी पहल है।

एक दिवसीय दौरे पर देहरादून आए सांसद अनिल बलूनी ने चाणक्य मंत्र से खास बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस शुरू से ही नकारात्मक राजनीति कर रही है। बलूनी ने दावा किया कि कांग्रेस को किसी पर भी विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहीं भी यात्रा कर लें, उन्हें किसी भी तरह का राजनीतिक लाभ नहीं होने वाला है। बलूनी ने कहा कि कांग्रेस अब अंतिम सांस गिन रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में पता चल जाएगा कि कांग्रेस की असली स्थिति क्या है। बलूनी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर विजयी होगी। साथ ही पूरे देश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़ी कामयाबी मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख एवं उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद  अनिल बलूनी आज भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मीडिया कार्यशाला में प्रतिभाग हेतु शहर में थे। उन्होंने कार्यशाला में प्रतिभाग के अतिरिक्त राज्यपाल गुरमीत सिंह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की।

राज्यपाल से उनके आवास राजभवन में भेंट की
उसके पश्चात बलूनी ने मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास में भेंट की। दोनों नेताओं ने उत्तराखंड की राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों पर सौहार्द पर चर्चा की।

Leave a Reply