After Header-1

कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान में नफ़रत के सामान से छिटके सहयोगी: अनुराग ठाकुर

शिमला। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद कांग्रेस पर हमला बोला। अनुराग ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस अपने सहयोगी दलों के साथ ही न्याय करने में असमर्थ है। इनके मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत नजर आती है। आज एक-एक करके इनके साथी इनको छोड़ रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सोमवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दोबारा एनडीए में वापसी संबंधी एक प्रश्न के जवाब में ठाकुर ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से एनडीए के ही सहयोगी थे। जब जब उन्होंने राजद के साथ गए, तब तब बिहार में जंगलराज की वापसी हुई। एक बार फिर जब नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी हुई है, तब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में सुशासन हो व विकास हो। ठाकुर ने उम्मीद जताई कि इस गठबंधन से बिहार के विकास को बल मिलेगा और बिहारवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी।

केन्द्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता जैसे कपिल सिब्बल, गुलाम नबी आजाद, मिलिंद देवड़ा और कई बड़े नेता, जो केंद्र और राज्य में मंत्री रहे, उन्होंने आज कांग्रेस से किनारा कर लिया है। आज कांग्रेस के सहयोगी दलों को भी लगता है कि अगर कांग्रेस के साथ रहे तो उनका खुद का वोट बैंक खिसक जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे वह ममता बनर्जी हों या डीएमके या फिर महाराष्ट्र, सभी लोग इनसे किनारा कर रहे हैं। बंगाल में तो ममता बनर्जी ने राहुल गांधी से मिलने से ही मना कर दिया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.