After Header-1

राहुल गांधी की बंगाल यात्रा पर कांग्रेस के ही नेता ने उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल कांग्रेस नेता ने रविवार को तृणमूल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ संबंधों को लेकर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व पर सवाल उठाया है। कांग्रेस नेता कौस्तव बागची ने एक्स पर पोस्ट किया, ”राहुल गांधी, क्या आप बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एआईसीसी का अभिन्न अंग मानते हैं ? यदि हां, तो इसे स्पष्ट रूप से समझें। ममता बनर्जी और तृणमूल व्यक्तिगत रूप से आपको स्वीकार्य हो सकते हैं लेकिन बड़े पैमाने पर बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नहीं।”

कौस्तव बागची ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश पर भी निशाना साधा। बागची ने पोस्ट में कहा, ”उनकी प्रशंसा करना बंगाल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का घोर अपमान है, जो पिछले 46 वर्षों से विपक्ष में रहने के बावजूद पार्टी के प्रति वफादार रहे हैं।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.