After Header-1

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज हिमांगी सखी को पुलिस ने किया नजरबंद

मथुरा। कोर्ट सर्वे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज शनिवार किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी मथुरा पहुंची। यहां वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना चाहती थीं, लेकिन इससे पहले वृंदावन पुलिस को सूचना मिल गई और उन्हें वृंदावन के आनंद धाम में नजरबंद कर दिया।

विदित रहे कि किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी शनिवार को मुंबई से वृंदावन पहुंचीं। यहां वह परिक्रमा मार्ग स्थित चामुंडा देवी मंदिर के पास एक आश्रम में रुकी। यहां से वह शाही ईदगाह पर जाकर विरोध जताना और श्री कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करना चाहती थी। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी के शाही ईदगाह जाने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वृंदावन थाना प्रभारी आनंद शाही पुलिस बल के साथ आश्रम पर पहुंच गए। यहां उन्होंने हिमांगी सखी को नजरबंद करते हुए पुलिस का पहरा बैठा दिया।

आश्रम पर नजरबंद करने पहुंची पुलिस ने महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को शाही ईदगाह जाने से रोकते हुए कहा कि मथुरा जिला में धारा 144 लागू है। इसलिए किसी भी तरह का विरोध, प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। इसके बाद महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस से अनुरोध किया कि उनको श्री कृष्ण जन्मभूमि और बांके बिहारी के दर्शन करा दिए जाएं। किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने पुलिस द्वारा रोके जाने से आहत होकर आश्रम पर ही तांडव नृत्य शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि जैसे भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए हैं उसी तरह भगवान श्री कृष्ण भी जल्द भव्य मंदिर में विराजमान हों। महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने बताया कि शाही ईदगाह का सर्वे होने से सही तथ्य सामने आयेंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि जब उनको लगता है वहां मंदिर जैसा कुछ नहीं है तो फिर वह सर्वे रोकने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र क्यों लगाते हैं। उन्होंने कहा कि वह तो केवल अपने आराध्य कृष्ण की आराधना करना चाहती थीं

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.