After Header-1

सर्दी का सितम, लोगों का घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। इन दिनों पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। सर्दी का सितम ऐसा है कि लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घने कोहरे की वजह से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं इस बीच मौसम विभाग ने अपडेट जारी करते हुए बताया कि उत्तर भारत के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में अगले पांच दिनों अति घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं इसके साथ ही आईएमडी ने दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिन के समय आसमान साफ रहने की उम्मीद है।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, हालांकि आज दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने जारी अपने अपडेट में बताया कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आज घने से बहुत घना कोरा छाया रहेगा। कोहरे के कारण रेल और सड़क के साथ ही हवाई यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.