After Header-1

सेना दिवस परेड: छह मार्चिंग टुकड़ियां होंगी शामिल

लखनऊ। वर्ष 1971 का पाकिस्तान के साथ युद्ध हो या सीमा पर चुनौती। किस तरह हमारे पैराट्रूपर्स आकाश से बिजली की तरह दुश्मनों पर टूट पड़ते हैं इसका प्रदर्शन सेना दिवस के दौरान आज सेना के जवान करेंगे।  आगरा के आर्मी एडवेंचर नोड की ओर से पैरा मोटर्स का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 50 (आई) पैरा ब्रिगेड के पैरा कमांडो कॉम्बैट फ्री फ़ॉल का प्रदर्शन करेंगे।

सिग्नल कोर के मोटर साइकिल सवारों की एक टीम भी अपने कौशल का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा, भारतीय सेना की सूची में मौजूद विभिन्न हथियार प्रणालियों को भी परेड ग्राउंड पर प्रदर्शित किया जाएगा। यहां थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पाण्डेय देश केलिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद 11 गोरखा राइफल्स रेजीमेंटल सेंटर के परेड ग्राउंड में वह सेना दिवस परेड की समीक्षा करेंगे। साथ ही बहादुरी, बलिदान और असाधारण प्रदर्शन केलिए वीरता पुरस्कार प्रदान करेंगे। बड़े ऑपरेशन में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली इकाइयों को चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ यूनिट प्रशस्तिपत्र प्रदान किया जाएगा।

इस वर्ष सेना दिवस की परेड में छह मार्चिंग टुकड़ियां शामिल होंगी। साथ ही सैन्य बैंड में पांच रेजिमेंटल ब्रास बैंड और तीन पाइप बैंड रहेंगे।
मार्चिंग टुकड़ियां :-
50 (आई) पैरा ब्रिगेड, सिख लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट सेंटर, जाट रेजिमेंट सेंटर, गढ़वाल राइफल रेजिमेंट सेंटर, बंगाल इंजीनियर ग्रुप सेंटर, सेना वायु रक्षा केंद्र परेड में शामिल होंगे। इनके साथ पांच रेजीमेंटल ब्रास-मिलिट्री बैंड में पंजाब रेजिमेंट सेंटर, ग्रेनेडियर रेजिमेंटल सेंटर, बिहार रेजिमेंट सेंटर, सिख लाइट इन्फेंट्री रेजिमेंट सेंटर, कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर, सिख रेजिमेंटल सेंटर, 5 रेजीमेंटल पाइप बैंड, सिख रेजीमेंटल सेंटर और 1 सिग्नल ट्रेनिंग शामिल हैं। इनमें से प्रत्येक टुकड़ी गौरवशाली इतिहास और अनूठी परंपराओं वाली रेजिमेंट का प्रतिनिधित्व करती है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.