मालदीव सरकार ने ल‍िया एक्‍शन – मंत्री मरियम , मालशा और हसन को किया निलंबित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा का मजाक उड़ाने पर मालदीव सरकार ने बड़ा एक्‍शन ल‍िया और सरकार ने पीएम और भारत पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर मंत्री मरियम शिउना, मालशा और हसन जिहान को निलंबित कर दिया है। राष्‍ट्रपत‍ि मोहम्मद मुइज्जू ने उनके बयानों को न‍िजी बताया था।

भारत ने मालदीव सरकार के साथ आधिकारिक तौर पर इस मामले को उठाया था। सरकार ने सख्‍त कदम उठाते हुए उप मंत्री मरियम शिउना, उप मंत्री हसन जिहान और उप मंत्री मालशा को न‍िलंब‍ित कर द‍िया। मालदीव के साथ भारत के संबंध नई सरकार के आने के बाद से बिगड़ते जा रहे थे। इसको हवा देने का काम नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा पर साझा की गईं और कुछ तस्वीरों पर व‍िवाद‍ित बयान क‍िया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.