उद्धव को अयोध्या का नहीं मिला निमंत्रण , कालाराम मंदिर जाएंगे नेता

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर ( Ram Temple in Ayodhya) के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने का निमंत्रण नहीं मिला है। शिवसेना (यूबीटी) गुट प्रमुख ने कहा कि वह और उनकी पार्टी के नेता उस दिन नासिक में कालाराम मंदिर जाएंगे और गोदावरी नदी के तट पर ‘महा आरती’ करेंगे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का अभिषेक समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत देश-विदेश से कई वीवीआईपी मेहमान ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होंगे।
शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर का अभिषेक गौरव और स्वाभिमान का विषय है। उस दिन (22 जनवरी) शाम 6.30 बजे हम कालाराम मंदिर जाएंगे, जहां डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर और (समाज सुधारक) साने गुरुजी को विरोध प्रदर्शन करना था। शाम 7.30 बजे हम गोदावरी नदी के तट पर महाआरती करेंगे। उद्धव ने कहा कि मुझे अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है और मुझे अयोध्या आने के लिए किसी की जरूरत नहीं है क्योंकि रामलला सभी के हैं।’ जब भी मेरा मन होगा, मैं जाऊंगा। राम मंदिर आंदोलन में शिव सेना का बड़ा योगदान था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.