कई लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में रविवार को श्रम कांग्रेस प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश कौशल के प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस (congress) की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की उपस्थिति में श्रम कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश सिंह कौशल के प्रयासों से बड़ी संख्या में लोगों कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री विशाल डोभाल ने की।

पार्टी में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए करन माहरा ने कहा कि इन सभी साथियों के कांग्रेस पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नकारापन के कारण आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वालों की संख्या से साफ जाहिर होता है कि भाजपा के कुशासन से समाज का हर तबका त्रस्त हो चुका है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजेश बत्रा, अमित कुमार, गगनदीप दिवाकर, रिपेश राणा, दिपेश कुमार चौधरी, कीर्ति पोखरियाल, गीता रावत, आदि शामिल थे।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, आनन्द जगूडी, मधु इलियास, फहिम खान, शिवम कुमार, सोनू तिवारी, भरत सिंह, चुन्निलाल डिंगिया आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.