लोगों को मिल रहा मोदी की गारंटी का लाभ,कमलमय हो रहा है देश : महाराज

देहरादून। देश के लिए कमल का निशान बहुत ही शुभ है। देश को मोदी (Pm Modi)की गारंटी का लाभ मिल रहा है। आगामी लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटों से भी अधिक पर जीत हासिल करेगी। शनिवार को यह बातें दीवार लेखन के दौरान मंत्री सतपाल महाराज ( Satpal Maharaj) ने कहीं। महाराज कैंप कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ दीवार लेखन अभियान के अवसर पर यह चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि पूरा संसार कमलमय हो रहा है। लक्ष्मी जी कमल के फूल पर बैठकर प्रकट होती हैं। महाराज ने कहा कि कमल का निशान धार्मिक होने के साथ-साथ देश के लिए भी बहुत शुभ है। उन्होंने निहंग फकीर सिंह खालसा बाबा स्मरण करते हुए कहा कि अयोध्या में भगवान राम की गद्दी के जिस स्थान पर है उसे सुरक्षित रखने में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा है। उन्होंने श्री राम मंदिर निर्माण आन्दोलन के बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आने वाले लोकसभा चुनावों में 400 से भी अधिक सीटों से विजय का परचम लहराएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.