मणिपुर में तीन लोगों की हत्या, फिर लगा कर्फ्यू

इंफाल। मणिपुर ( Manipur) के थौबल जिले में तीन लोगों की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई और पांच अन्य घायल हो गए। इसके बाद राज्य के पांच जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमालवरों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने लिलोंग चिंगजाओ क्षेत्र में स्थानीय लोगों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने तीन वाहनों को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद थौबल, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, बिष्णुपुर जिलों में फिर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.