प्रधानमंत्री के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरते ही रामनगरी में जय श्री राम और वंदेमातरम गूंज उठा

अयोध्या। प्रधानमंत्री के महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उतरते ही रामनगरी में जय श्री राम और वंदेमातरम गूंज उठा। सड़कों के किनारे अभिनंदन के लिए मौजूद संतों ने शंखनाद कर प्रधानमंत्री के आगमन का संकेत दिया। इसके साथ-साथ रोड शो वाले सभी मार्गों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सड़कों के दोनों ओर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है। सुरक्षा दस्तों ने एक घंटे के अंतराल में तीन बार फ्लीट रिहर्सल भी किया। प्रधानमंत्री के अभिनंदन के लिए भगवान राम लक्ष्मण और सीता जी के रूप में कलाकारों को भी विराजमान किया गया है। पीएम मोदी पर लोग कर रहे पुष्प वर्षा, कार से बाहर होकर हाथ हिलाकर पीएम मोदी लोगों का कर रहे अभिवादन।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.