After Header-1

अयोध्या : नए हवाई अड्डे का नाम ‘महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम’ होगा

अयोध्या। कुछ रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार को बताया कि अयोध्या में नए हवाई अड्डे का नाम ऋषि कवि महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, नए एयरपोर्ट का नाम ‘महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट अयोध्या धाम’ होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को नवनिर्मित अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। जानकारी के अनुसार “अत्याधुनिक हवाई अड्डे के चरण 1 को 1,450 करोड़ से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्ग मीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, “टर्मिनल बिल्डिंग अयोध्या के आगामी श्री राम मंदिर की मंदिर वास्तुकला को दर्शाती है। टर्मिनल बिल्डिंग के अंदरूनी हिस्सों को भगवान श्री राम के जीवन को दर्शाते हुए स्थानीय कला, चित्रों और भित्ति चित्रों से सजाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.