DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का निधन

नई दिल्ली। एक्टर और DMDK पार्टी के चीफ विजयकांत का निधन हो गया है। पार्टी के अनुसार, उनका कोविड टेस्ट पॉजिटिव आया था और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) के संस्थापक और गुजरे जमाने के लोकप्रिय तमिल अभिनेता विजयकांत का बृहस्पतिवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया।

‘मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्थोपेडिक्स एंड ट्रॉमेटोलॉजी (एमआईओटी) इंटरनेशनल’ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘विजयकांत को निमोनिया के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था इसके बाद से वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। चिकित्सकर्मियों के प्रयासों के बावजूद 28 दिसंबर 2023 की सुबह उनका निधन हो गया।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.