After Header-1

जनता को और कर्ज में डुबा रहे हैं मुख्यमंत्री धामीः डॉ. प्रतिमा सिंह

देहरादून। कांग्रेस (congress) पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह  ( Dr. Pratima Singh) ने राज्य के मुख्यमंत्री धामी द्वारा अपनी पार्टी के दायित्वधारी माननीयों की सुविधायें बढ़ाये जाने पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री धामी अपनी सरकार मे दायित्व धारियों की सुविधायें बढ़ाने के लिए कर्ज में डूबी जनता पर बोझ डालने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य का जब से जन्म हुआ है तब से राज्य लगातार कर्जे मे डूबता जा रहा है जिसका बोझ यहां की आम जनता पर पड़ रहा है, परन्तु यहां के हुक्मरानों को इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि जिस प्रकार दायित्वधारी माननीयों की सुःख सुविधाओं के लिए राज्य का खजाना खोला जा रहा है उससे राज्य की आम जनता को हैरानी होनी चाहिए। मुख्यमंत्री धामी ने दायित्वधारी माननीयों की तनख्वाह में 10 हजार की बढ़ोतरी तथा गाडी के किराये में 20 हजार की बढ़ोतरी कर इसका बोझ आम जनता के कंधों पर डालने का काम किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य ने अपने जन्म से ही कर्ज का बोझ उठाया है और भाजपा सरकार के मुखिया निर्लजता के साथ जनता के इस बोझ को लगातार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी राज्य की सत्ता पर केवल मोदी के नाम पर काबिज हैं अन्यथा उन्होंने कोई भी ऐसा काम जनता के हित में नहीं किया है जिसके लिए वे याद किये जायेंगे। उन्होंने अब इस प्रकार के फैसले लेकर यहां की जनता को कर्ज के बोझ से दबाने का काम मात्र किया है जिसके लिए राज्य की जनता उन्हे कभी मॉफ नहीे करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.