After Header-1

डीजीसीए ने डोनी पोली हवाई अड्डे को दिया सर्वकालिक लाइसेंस

Donyi Poly Airport: नागर विमानन महानिदेशालय ( DGCA) ने ईटानगर स्थित डोनी पोली हवाई अड्डे को सर्वकालिक लाइसेंस दे दिया है जिसके बाद यहां से रात में भी विमान परिचालन जल्द शुरू हो जाने की उम्मीद है। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सर्वकालिक लाइसेंस मिलने की घोषणा की जिससे रात के समय भी विमान परिचालन शुरू हो सकेगा।

खांडू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के लिए अहम जानकारी साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है! डोनी पोलो हवाई अड्डे को सर्वकालिक लाइसेंस दिया गया है, जिससे रात में विमानों को उतारे जाने की संभावना खुल गई है।’’ उन्होंने डीजीसीए द्वारा जारी पत्र को भी माइक्रोब्लॉगिंग मंच पर साझा किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूर्वोत्तर राज्य के लिए निर्बाध हवाई संपर्क सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है जिससे विकास के नए रास्ते भी खुलेंगे। ईटानगर स्थित डोनी पोलो हवाई अड्डा अरुणाचल प्रदेश का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवंबर 2022 में किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.