After Header-1

प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने देशवासियों को दी क्रिसमस की शुभकामनाएं

300×250 ADS-1

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज क्रिसमस ( Christmas) डे मनाया जा रहा है। उल्लास और उमंग से भर देने वाले इस उत्सव को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ( Prime Minister Modi) ने सभी के स्वस्थ रहने के साथ ही समृद्धि की कामना की है।

300×600 ADS-2

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं! मेरी कामना है कि त्योहारों का यह मौसम सभी के लिए खुशी, शांति और समृद्धि लेकर आए।” उन्होंने कहा, “आइए सद्भाव और करुणा की भावना का जश्न मनाएं जो क्रिसमस का प्रतीक है और एक ऐसी दुनिया की दिशा में काम करें जहां हर कोई खुश और स्वस्थ हो। हम प्रभु मसीह की महान शिक्षाओं को भी याद करते हैं।”
वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने कहा क्रिसमस की बधाई! आपका दिल प्यार से, आपके घर खुशियों से और आपका जीवन शांति से भर जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.