वाशिंगटन : अमेरिकी हिंदू परिवारों का ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन

Washington: अयोध्या में अगले महीने राम मंदिर के उद्घाटन से पहले हिंदू अमेरिकी समुदाय के सदस्यों ने वाशिंगटन डीसी के एक उपनगर में एक कार रैली का आयोजन कर इस कार्यक्रम को मनाने के लिए महीने भर चलने वाले समारोह की शुरुआत की है।

समुदाय के कई सदस्य  फ्रेडरिक सिटी मैरीलैंड के पास अयोध्या वे में श्री भक्त अंजनेय मंदिर में रैली के लिए एकत्र हुए।
अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होना है। आयोजकों ने कहा कि रैली ने भारत में राम मंदिर के महीने भर चलने वाले उत्सव की शुरुआत की। विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका डीसी चैप्टर के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने कहा, ‘हिंदुओं के 500 साल के संघर्ष के बाद भगवान श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया जा रहा है और इसलिए हम अगले साल 20 जनवरी को वाशिंगटन डीसी क्षेत्र में करीब 1,000 अमेरिकी हिंदू परिवारों के साथ ऐतिहासिक उत्सव का आयोजन कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.