एक्शन में योगी, चकबंदी और राजस्व मामलों में लापरवाही पर नपेंगे डीएम व कमिश्नर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार राजस्व और चकबंदी से जुड़े मामलों में सख्त हो गई है। किसी भी जनपद में गड़बड़ी शिकायत मिलने पर सीधे डीएम और कमिश्नर पर एक्शन की तैयारी है। इसके अलावा पूर्व में अधिकारियों की कार्यशैली भी परखी जा रही है। योगी सरकार ने अधिकारियों को राजस्व और चकबंदी से जुड़े से सभी मामलों का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान शुरू करने का आदेश दिया गया है।

ये अभियान आज से शुरू हो रहा है। हालांकि सरकार ने अभियान की शुरूआत करने के लिए तत्काल प्रभाव से आदेश दिया था। ये अभियान 25 दिसंबर तक चलेगा। जिसमें चकबंदी और राजस्व से जुड़े मामले निपटाये जायेंगे। अपर मुख्य सचिव राजस्व सुधीर गर्ग ने बताया, अगले दस दिन अभियान चलाकर सभी मंडलों में समीक्षा की जाएगी। खुद विंध्याचल धाम और गोरखपुर मंडल की समीक्षा करूंगा। जबकि लखनऊ मंडल की समीक्षा राजस्व सचिव जीएस नवीन करेंगे। वहीं कानपुर, झांसी मंडल की समीक्षा विशेष सचिव राजस्व अनुराग पटेल और बरेली, देवीपाटन मंडल की समीक्षा विशेष सचिव राजस्व राम केवल करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.