मणिपुर जातीय हिंसा : मृत्यु के आठ महीने बाद 19 व्यक्तियों को दफनाया गया

Manipur ethnic violence:  कुकी जो समुदाय के 19 व्यक्तियों को मृत्यु के आठ महीने बाद राज्य के कांगपोकपी जिले में शुक्रवार को दफना दिया गया। फाईजांग गांव में कमेटी ऑन ट्राइबल यूनिटी (सीओटीयू) द्वारा आयोजित सामूहिक अंतिम संस्कार में पीड़ितों के मित्र एवं रिश्तेदार शामिल हुए।

ज्वाइंट फिलेन्थ्रापिक ऑर्गेनाइजेशंस (जेपीओ) के संयोजक लालदॉनलियान वर्ते ने कहा कि जनजातीय समुदाय के 87 अन्य सदस्यों के शव 20 दिसंबर को चूराचांदपुर जिले में दफनाए जाएंगे। आयोजकों ने कहा कि 19 पीड़ितों के शव इंफाल में करीब आठ महीने से शवगृह में थे। आखिरकार ‘‘सम्मानजनक’’ तरीके से उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.