1947 के बाद की सबसे बड़ी ‘डकैती’ के बारे में प्रधानमंत्री को बताना चाहिए :कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने अपने सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े परिसरों से 350 करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के हमले के बाद उन पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें 1947 के बाद की सबसे बड़ी ‘डकैती’ के बारे में बताना चाहिए। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने अडाणी समूह से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के मामले का हवाला दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने साहू से जुड़े परिसरों से 350 करोड़ रुपये से अधिक की बरामदगी के मुद्दे पर मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और इसके लिए एक लोकप्रिय क्राइम सीरिज का हवाला दिया। प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘भारत में ‘मनी हाइस्ट’ कथा की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस की डकैतियां 70 वर्षों से प्रसिद्ध हैं और अभी भी जारी हैं।’’ ‘मनी हाइस्ट’ एक स्पेनिश ड्रामा सीरिज है, जिसकी कहानी के केंद्र में डकैती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.