After Header-1

हिमाचल प्रदेश : मुख्यमंत्री सुक्खू ने मंत्रिमंडल का किया विस्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाले एक साल पुराने मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है और उसमें राजेश धर्माणी और यादवेंदर गोमा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर मंगलवार को शामिल किया गया। ग्यराह महीने बाद राज्य मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ है।

इसके साथ ही अब कैबिनेट में सदस्यों की संख्या 11 हो गई है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने यहां राजभवन में एक समारोह में मंत्रिमंडल में शामिल किए गए नए मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। धर्माणी (51) पूर्व मुख्य संसदीय सचिव हैं और घुमारवीं से तीन बार के विधायक हैं, जबकि 37 वर्षीय गोमा जयसिंहपुर से दो बार के विधायक हैं। दोनों नेताओं के पास इंजीनियरिंग एवं एमबीए की डिग्रियां हैं।

पिछले साल 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के शपथ ग्रहण के बाद आठ जनवरी को मंत्रिमंडल का विस्तार कर सात कैबिनेट मंत्रियों को शामिल किया गया था। धर्माणी के शामिल किए जाने से बिलासपुर जिले को सरकार में प्रतिनिधित्व मिल गया है, जबकि गोमा के माध्यम से कांगड़ा जिले को एक और मंत्री मिल गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.