After Header-1

इ.चंद्र लाल भारती को दलित साहित्य अकादमी की ओर से महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय फेलोशिप सम्मान 2023 हेतु चयनित किया गया है

देहरादून। भारतीय दलित साहित्य अकादमी नई दिल्ली में 39 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया गया यह राष्ट्रीय पुरस्कार। अवगत कराना है कि वर्ष 2022 में भी उत्तरकाशी जनपद के इ. चंद्र लाल भारती को भारतीय दलित साहित्य अकादमी द्वारा डॉ. बी. आर. आंबेडकर फैलोशिप अवार्ड 2022से सम्मानित किया था।

इ. चंद्र लाल भारती ग्राम ब्यांली पोस्ट ऑफिस पुजेली पट्टी बनाल तहसील बड़कोट उत्तरकाशी के निवासी हैं तथा वर्तमान में लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड़ में अपर सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं। विभागीय स्तर पर क्षेत्रीय विकास के साथ-साथ श्री भारती सामाजिक कार्य भी बख़ूबी करते हैं। क्षेत्र में सामाजिक चिंतन के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। वंचित, शोषित समाज के लिए आवाज बुलंद करने वालों में अग्रणी रहते है।किसी भी प्रकार के उत्पीड़न अथवा सहायता हेतु हर समय तत्पर रहते हैं।

उल्लेखनीय है कि इ. चंद्र लाल भारती वर्ष 1996 से लगातार अनुसूचित जाति और जनजाति तथा सर्व समाज के समाज हित के लिए कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2001 से अनुसूचित जाति/ जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ में जनपद महासचिव के पद पर जिम्मेदारी मिलने के बाद से इ. चंद्र लाल भारती ने जनपद में विभिन्न विभागों में अनुसूचित जाति के कर्मियों की पदोन्नति आदि कार्मिक हित एवं सर्व समाज हित में कार्य किया, समाज हित और जनहित में लगातार प्रयास करते आये हैं।

वर्ष 2022- 23 में श्री भारती ने दलित शोषित एवं पीड़ित लोगों को सरकार की तरफ़ से सहायता दिलाने में बहुत सहायता की है। उत्तरकाशी जनपद की पॉक्सो से पीड़ित बालिकाओं की आर्थिक सहायता निजी स्तर पर तथा सरकारी स्तर से करवाई है। इनके अतिरिक्त श्री भारती ने राजकीय उच्चतर जूनियर बालिका देव डोखरी पुजेली में स्कूल खुलवाने में अपना योगदान दिया।

कुड़ बनाल में एक पुल बनवाया तथा बिगराड़ी खड्ड गडोली में एक मोटर पुल स्वीकृत करवाया। थौलधार घंडाला ब्यांली मोटर मार्ग को PMGSY में स्वीकृत कराकर सुधार कार्य करवाया। इन सब कार्यों को देख कर दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर राष्ट्रीय सम्मान दिल्ली में श्री चंद्र लाल भारती को 10दिसंबर 2023को यह पुरस्कार प्रदान किय़ा गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.