After Header-1

नहीं रहीं हीरा देवी

देहरादून। दानपुर निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मोतीराम जोशी जी की पत्नी हीरा देवी ( Hira Devi) का कल रात देहांत हो गया। आज उनके आवास पर पूर्व विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी राजेश शुक्ला ने पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि दी, जिला प्रशासन की तरफ से तहसीलदार दिनेश कुटोला ने पुष्प चक्र अर्पित किया। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मोतीराम एवं हीरा देवी की तीन पुत्र डी डी जोशी, रेवाधर जोशी व केशव दत्त जोशी है।

डी डी जोशी सेवानिवृत प्रोफेसर महाविद्यालय रूद्रपुर है। स्वतंत्रता सेनानी स्व. मोती राम की पत्नी के निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है। शोक व्यक्त करने वालों मे विधायक शिव अरोड़ा,ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, सुरेश परिहार, मीना शर्मा, मनदीप वर्मा, चंद्रिका प्रसाद यादव, राजन, कंवल मोहन भंडारी, माधव सिंह, तमता, चंद्र सिंह बिष्ट, मोहन बेस्ट, वशिष्ठ कुमार, हरेंद्र सिंह बिष्ट, अकरम गुलाटी, हरजीत कंबोज समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.