After Header-1

हिंदी बेल्ट में भाजपा की सरकार ?, Congress पर भारी मोदी की गारंटी

नयी दिल्ली। तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने हैं। इसको लेकर शुरूआती रुझान आ चुके हैं। हिंदी बेल्ट खास करके मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में भाजपा जबरदस्त बहुमत के साथ सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। इसकी वजह से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है।

तीनों ही राज्यों में लगातार भाजपा कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इन सब के बीच भाजपा की ओर से एक शुरुआती प्रतिक्रिया भी दी गई है। भाजपा ने एक ट्वीट के माध्यम से कहा है कि देश में एक ही गारंटी चलती है और वह है मोदी की गारंटी।
भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मोदी की गारंटी।’’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने धोती और कुर्ता पहने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक तस्वीर लगाई जिसमें लिखा है, ‘‘देश में एक ही गारंटी चलती है और वह मोदी की गारंटी’’। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा के संकल्प पत्र और कांग्रेस की गारंटी के बीच मुकाबला था और प्रधानमंत्री मोदी हर चुनावी सभा में मतदाताओं को भाजपा के संकल्प पत्र को ‘‘मोदी की गारंटी’’ के रूप में पेश कर रहे थे। छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है तथा दक्षिण के राज्य तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और कांग्रेस आमने-सामने हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.