मोहम्मद शमी ने कार एक्सीडेंट के बाद युवक की बचाई जान

नैनीताल। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ( Mohammed Shami) ने कार एक्सीडेंट ( accident) के बाद युवक की जान भी बचाई है। इसकी जानकारी खुद शमी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका वीडियो भी शेयर किया है और लिखा है कि मैं किसी की जान बचाकर बहुत खुश हूं।

तेज गेंदबाज शमी ने लिखा, ‘वह बहुत भाग्यशाली है, भगवान ने उसे दूसरा जीवन दिया। उनकी कार मेरे सामने नैनीताल ( Nainital) के पास पहाड़ी वाली सड़क से नीचे गिर गई। हमने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।’ हालांकि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि शमी घायल शख्स के हाथ में पट्टी बांध रहे हैं। शमी ने व्हाइट कलर के कपड़े और रेड कलर की टोपी पहन रखी थी। इस दौरान मौके पर कई लोग खड़े थे और एक सफेद रंग की कार एक पेड़ से टकराई हुई भी दिखाई दे रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.